DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी, युवक गिरफ्तार:हरदोई के इटारा में भीम आर्मी ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

हरदोई जनपद के पिहानी क्षेत्र के इटारा गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर एक युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने यह टिप्पणी मोबाइल पर एक वीडियो के माध्यम से वायरल की थी, जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। धर्मेंद्र के नेतृत्व में भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इटारा गांव के पास मुख्य मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से भीम आर्मी के कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। सोमवार को उन्होंने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन जारी रखा। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि आरोपी पर ऐसी सख्त कार्रवाई हो, जो एक नजीर बने। सड़क जाम होने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर सीओ अजीत चौहान और कोतवाल छोटेलाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के कड़े आश्वासन और कानूनी कार्रवाई के भरोसे के बाद ही कार्यकर्ता सड़क से हटने को तैयार हुए। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


https://ift.tt/BTcKQYN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *