फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पिता राम लखन ने बताया कि किसी दूसरे वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक किया था। इस दौरान ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी उसमें उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। यह हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिल्किया पहाड़पुर गांव के राम लखन के परिवार के साथ हुआ। राम लखन अपनी बीमारी से ठीक हुए थे, जिसके बाद उनकी पत्नी अमर देवी ने मां गंगा से मनौती मांगी थी। इसी के चलते माघी पूर्णिमा के अवसर पर वे गांव और रिश्तेदारों के साथ गंगा का ‘पहनान’ (स्नान) करने शमशाबाद के ढाई घाट गए थे। परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गए थे। जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे लगा था, उस पर करीब 10 लोग सवार थे। ट्रैक्टर परिवार का ही एक सदस्य चला रहा था। हादसे में राम लखन के 12 वर्षीय बेटे रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सोमवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। देखें दो फोटो…
https://ift.tt/oGDzF3L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply