उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के फखरपुर इलाके में वजीरगंज से नंदवाल जाने वाला मुख्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग दस किलोमीटर लंबी यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि इस पर चलना मुश्किल है। हल्की बारिश में यह सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण आलोक ने बताया कि इस क्षेत्र में तीन हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, प्राइमरी स्कूल और जूनियर स्कूल हैं। आसपास के इलाकों से बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण जब तक बच्चे घर वापस नहीं पहुंच जाते, तब तक उनके परिजनों को चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में बालू खदान का ठेका होने के बाद सैकड़ों की संख्या में बालू के ट्रकों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह से टूट गई है। सड़क पर न तो कहीं डामर दिखाई देता है और न ही गिट्टियां बची हैं। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के स्थानीय विधायक आनंद यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला स्तर पर कई बार मार्ग की मरम्मत के लिए आवाज उठाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे।
https://ift.tt/U3Lirzo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply