DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी मेले में ‘एक शाम सम्राट अशोक के नाम’ कार्यक्रम:ट्रस्ट ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, पहली बार होगा आयोजन

मैनपुरी जिले में ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना चेटेरीबल ट्रस्ट’ द्वारा ‘एक शाम सम्राट अशोक के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मैनपुरी के श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में होगा। कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने जिलाधिकारी को एक लिखित पत्र सौंपा है। इसमें बताया गया है कि यह कार्यक्रम कादंबरी मंच पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सम्राट अशोक के जीवन परिचय और उनके महान कार्यों की झलकियां समाज के सामने प्रस्तुत करना है, ताकि लोग उनके योगदान से परिचित हो सकें। मैनपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का आयोजन 18 मार्च 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। ट्रस्ट ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि नुमाइश में एक रैन बसेरा भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी टीम निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर सके। इस दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के साथ रविन्द कुमार, राहुल कुमार, ऋषि कुमार शाक्य, भुवनेश्वर कुमार, सारिका शाक्य और ममता शाक्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


https://ift.tt/aHrjQ7d

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *