उन्नाव के सदर तहसील क्षेत्र स्थित मगरवारा ग्राम पंचायत दयाल खेड़ा में सरकारी भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत दयाल खेड़ा के गाटा संख्या 606 और 607 की सरकारी भूमि पर मेवालाल पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया जा रहा था। प्रशासन और लेखपाल द्वारा पहले भी कई बार निर्माण कार्य रुकवाया गया था, लेकिन आरोपी ने नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण जारी रखा। सोमवार को इस निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया, जब मेवालाल पर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत सदर एसडीएम से की। पहले 2 तस्वीरें देखिए… शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर ने तत्काल जांच के आदेश दिए। उनके निर्देश पर न्यायिक तहसीलदार नीरज त्रिपाठी, लेखपाल आशु श्रीवास्तव, महिला सशक्तिकरण विभाग की टीम, सदर कोतवाली पुलिस और मगरवारा चौकी प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि सरकारी है और उस पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर ने अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बने मकान को गिरा दिया गया और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के बाद मेवालाल ने आरोप लगाया कि ग्रामीण उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की यह कार्रवाई सराहनीय है।
https://ift.tt/ipesKPO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply