गोंडा की सदर तहसील में सोमवार को वकीलों ने एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। इसे लेकर वकीलों ने भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एडवोकेट सचिन मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं। आरोप है कि खतौनी और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े कई वाद लंबित हैं। वकीलों का कहना है कि राजस्व के ऐसी कई मामले हैं, जिन्हें समाधान करने के बदले अवैध वसूली की जा रही है।
काम के बदले अवैध वसूली का आरोप वकीलों ने यह भी दावा किया है कि एसडीएम सदर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तहसील में उपस्थित नहीं रहते हैं। वे शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक कर्मचारियों को रोककर अवैध वसूली के साथ लंबित मामले का निपटारा करते हैं। अधिवक्ता संघ ने इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।
इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता सचिन मिश्रा, शशिकांत शुक्ला, शुभम कुमार, विपिन कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी, नीरज तिवारी, अंबेकेश्वर शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सर्वजीत मिश्रा, शशांक तिवारी, हेमंत तिवारी, हरिश्चंद्र बाजपेई, रवि तिवारी, उमेश प्रताप मिश्रा, विवेक कुमार पांडे, विनोद चतुर्वेदी, अवधेश कुमार, अमित कुमार मिश्रा, सत्यम चतुर्वेदी, शुभम चतुर्वेदी और अशोक तिवारी सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल हैं। इस मामले को लेकर जब एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता से उनका पक्ष जानने के लिए फोन मिलाया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
https://ift.tt/p9oa8V0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply