बाराबंकी में बुजुर्ग महिला की चोरों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद लाश के कान से सोने के झुमके और हाथों से चांदी के कड़े उतार ले गए। इसके साथ ही 2.5 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। चोरों ने महिला के कमरे की कुंडी अंदर से कपड़े से बांध दी थी। जिससे किसी को चोरी का शक न हो। इसके बाद पिछले दरवाजे से फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि मकान के ऊपरी हिस्से में उनके बेटे-बहू सो रहे थे। बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। इसके साथ ही चोरी कर घर से फरार हो गए। लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।फॉरेंसिक टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे लूट के उद्देश्य से की गई हत्या मान रही है, हालांकि सभी एंगल से जांच की जा रही है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला… पूरा मामला बंकी कस्बे के दक्षिण टोला का है। जहां 85 वर्षीय शकुंतला देवी की अज्ञात चोरों ने हत्या कर दी। वह निचले हिस्से में अकेली सोती थीं। जबकि उनका बेटा और बहू पहली मंजिल पर रहते हैं। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो बहू शिव कुमारी नीचे पहुंचीं। कमरे का मेन दरवाजा अंदर से बंद था और कपड़े से अटका हुआ मिला। शक होने पर पीछे के दरवाजे से अंदर जाने पर शकुंतला देवी मृत अवस्था में पाई गईं। कमरे का नजारा देख परिजन सन्न रह गए। शव के पास सारा सामान बिखरा हुआ था। महिला के कान से सोने के झुमके और हाथों से चांदी के कड़े गायब थे। कमरे में नाक की कील गिरी हुई मिली। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने हत्या करने वाले का विरोध किया जिस कारण उन्होंने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। समय की पाबंद थीं शकुंतला देवी बहू शिव कुमारी ने बताया कि उनकी सास रोज सुबह समय पर उठ जाती थीं। सोमवार को जब वह देर तक नहीं जागीं और कमरे में गहने गायब मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शकुंतला देवी के पति जिला कारागार में शिक्षक थे। महिला को 12 हजार रुपए हर माह पेंशन थी। वही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। बेटा एलआईसी में कार्यरत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस कर रही है। आस-पास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज तलाश किए जा रहे हैं। हालांकि घर के आमने-सामने कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले उनके घर की रेकी की है। ———————————- ये खबर भी पढ़िए- प्रेमानंद महाराज ने नवजोत कौर सिद्धू को दी सीख: बोले- पद का सही उपयोग ही सच्ची भक्ति पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा कि हम समाज सेवा में सक्रिय हैं। हमें अपने आप में क्या सुधार करना चाहिए, ताकि हम समाज की और बेहतर सेवा कर सकें? इस पर प्रेमानंद महाराज ने उन्हें बड़ी सीख देते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं कि अलग से माला लेकर बैठ जाएं, हमें जो पद मिला है, यदि उसका सही और ईमानदार उपयोग समाज के सुख के लिए किया जाए, तो उसका फल कई गुना होकर मिलता है। जो केवल अपने सुख के बारे में सोचता है, यह गलत मार्ग है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/3R8w7AT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply