DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ की सड़क विवाद पर बोले पूर्व सांसद निरहुआ:रेलमंत्री के साथ भी फोटो खिंचवा ले सांसद धर्मेंद्र यादव, निष्पक्ष चुनाव हो इसलिए चल रहा है SIR

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिले के भंवर नाथ स्थित भोलेनाथ मंदिर पर माथा टेका। बाबा भंवरनाथ से आशीर्वाद मांगते हुए पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा कर सकूं ऐसा आशीर्वाद भगवान हमें दें। सड़क मामले पर बोले निरहुआ हमने बनवाया था डीपीआर
आजमगढ़ में 15 किलोमीटर लंबाई वाली चालान दक्षिण पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ की केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति दिए जाने के मामले में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम द्वारा सपा सांसद को श्रेय देने के सवाल पर पूर्ण सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि 2022 से 2024 तक जब मैं आजमगढ़ का सांसद था। उसी समय इस सड़क की मांग की गई थी। और डीपीआर भी बनवा दिया गया था। भाजपा ने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय संगीत महाविद्यालय देने का काम किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी आजमगढ़ में कमल खिलेगा। भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव का कहना है कि सड़क निर्माण की क्रेडिट लेने का काम धर्मेंद्र यादव स्वयं नहीं करेंगे। क्योंकि वह पढ़े लिखे हैं। यह उनके लोग इसका श्रेय लेना चाहते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव का कहना है कि एक फोटो रेल मंत्री के साथ भी खिंचवा ले क्योंकि आने वाले समय में रेल मंत्री भी जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जल्दी नितिन गडकरी को आजमगढ़ लाने वाला हूं। वह खुद ही बता देंगे की सड़क को किसने पास कराया है। निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया है SIR
भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही है। SIR प्रक्रिया पर विपक्ष के सवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ही परिवार में जहां चार लोग रहते थे वहां 6 नाम चल रहे थे। निष्पक्ष चुनाव हो इसी को ध्यान में रखते हुए SIR की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे रहे।
तीन दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी सौगात केंद्र सरकार के सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आजमगढ़ जिले को 15 किलोमीटर लंबाई वाली फोरलेन सड़क की सौगात तीन दिन पूर्व दी है। इस बात की पुष्टि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से की थी। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई सौगात से जिले में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह रिंग रोड लगभग दो दर्जन गांव से होकर गुजरेगा जो मुबारकपुर के पास जुड़ेगा। आज़मगढ़ शहर में 15 किमी लंबाई वाले 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में 1 फ्लाईओवर, 2 इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों तरफ स्लिप रोड शामिल हैं। यह बाईपास एक लगातार रिंग-रोड बनाकर आज़मगढ़ के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में महत्वपूर्ण लिंक को पूरा करेगा। इसी को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपना दावा किया था तो वहीं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के समर्थकों ने धर्मेंद्र यादव के प्रयासों की बात कही थी। जिसका खुलासा पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कर दियाहै


https://ift.tt/AXsZDgc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *