DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ पुलिस से भिड़े शिक्षक अभ्यर्थी, धक्का-मुक्की:हाथ-पैर पकड़कर ठूस-ठूसकर बस में भरा, केशव मौर्य का आवास घेरने पहुंचे थे

लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पुलिस से भिड़ गए। जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिसवालों ने हाथ-पैर पकड़कर अभ्यर्थियों को ठूस-ठूसकर भरा और इको गार्डन ले गई। करीब 50 अभ्यर्थी सोमवार सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम का आवास घेरने के लिए सपा कार्यालय के बाहर जुटे। प्रदर्शनकारी ‘मैं अभागा पिछड़ा, दलित हूं’ और ‘सुप्रीम कोर्ट जातिवादी है’ जैसे स्लोगन लिखे बैनर ओढ़कर पहुंचे थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी सपा कार्यालय से आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस पर उनके बैनर फाड़ने का आरोप लगाकर वे हंगामा करने लगे। पहले पुलिसवालों से हॉट टॉक हुई, फिर धक्का-मुक्की हो गई। करीब 20 मिनट तक हंगामा चला। अभ्यर्थियों ने कहा- हम रोज आएंगे, देखते हैं पुलिस कब तक रोकेगी। जब तक सांस रहेगी, तब तक लड़ाई लड़ेंगे। दो साल से संघर्ष कर रहे, लेकिन हम लोगों को कुछ नहीं मिला। अनुप्रिया पटेल और केशव मौर्य पिछड़ों के नाम पर कलंक हैं। उनके मुंह से हमारे लिए शब्द नहीं निकलते, वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचा रहे हैं। अभ्यर्थी और पुलिस की नोकझोंक की तस्वीरें… प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने क्या कहा, पढ़िए यह है पूरा मामला- आरक्षित श्रेणी वाले अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस भर्ती में OBC को 27% की जगह सिर्फ 3.86% और SC को 21% की जगह 16.2% आरक्षण मिला था। विवाद बढ़ने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनके 6800 पदों की चयन सूची को रद्द कर दिया था। पूरी चयन सूची को नियमानुसार, संशोधित करने का आदेश दिया था। फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। जहां अभी सुनवाई चल रही है। ये अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन और नई मेरिट लिस्ट की मांग करते हुए प्रदर्शन करते रहते हैं। ———————- ये खबर भी पढ़िए बसपा नेता के रोटवीलर डॉग का बच्चे पर जानलेवा अटैक:हमीरपुर में सीने-हाथ में काटा, मांस के लोथड़े तक निकाल लिए हमीरपुर में बसपा नेता के रोटवीलर कुत्ते ने मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कुत्ते ने बच्चे के हाथ और सीने पर चार जगह काट लिया। मांस के लोथड़े निकाल गए। बच्चे की चीख सुनकर बसपा नेता दौड़कर पहुंचे। बच्चे को किसी तरह बचाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़िए


https://ift.tt/tZ6UWr7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *