हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने एक महिला क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह आज सोमवार की दोपहर को हुई, जब क्लर्क को इंटर्नशिप अलॉटमेंट के नाम पर 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तार की गई महिला क्लर्क का नाम बबीता चौहान है। आरोप है कि वह प्रशिक्षु प्रशांत परमार से हाथरस सीएचसी पर इंटर्नशिप के अलॉटमेंट के लिए 5,000 रुपये की मांग कर रही थी और पिछले 15 दिनों से उसे परेशान कर रही थी। प्रशांत परमार ने लगातार परेशानी के बाद एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और बबीता चौहान को सीएमओ कार्यालय में ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। एंटी करप्शन टीम महिला क्लर्क को पहले महिला थाना ले गई और फिर वहां से कोतवाली हाथरस गेट ले जाया गया। टीम उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को सता रहा डर छापेमारी की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों में भी खलबली मच गई। उन्हें इस बात की चिंता सता रही थी कि कहीं वे भी इस मामले में न फंस जाएं।
https://ift.tt/5FsPpvD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply