मऊ में ‘संभव अभियान’ के तहत नगर निकाय संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दिनेश कुमार यादव ने जनसुनवाई की, जिसमें कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले सड़क, साफ-सफाई और अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित थे। ईओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान ज्यादातर शिकायतें सड़क, नाली और साफ-सफाई से जुड़ी थीं। पहले 2 तस्वीरें देखिए… ईओ यादव ने जानकारी दी कि ‘संभव अभियान’ के तहत प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि आज प्राप्त 16 मामलों में से 7 मामले तत्काल निस्तारण योग्य पाए गए, जिनके समाधान के लिए मौके पर टीमें भेजी गई हैं। इसके अलावा अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए भी अलग से टीमें गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिए गए है। सभी मामलों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट के साथ शिकायतकर्ता से बातचीत कर उनकी संतुष्टि भी दर्ज कराई जाती है। इससे लोगों का भरोसा नगर पालिका पर बना रहता है।
https://ift.tt/1SZ5jh8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply