DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शानदार और ग्रोथ ओरिएंटेड है बजट-2026:CA जय प्रधवानी ने बताई बजट की मेरिट और डी-मेरिट, बोले – इनकम टैक्स का नया कानून सरल

‘इस बार वित्तमंत्री ने नए इनकम टैक्स एक्ट-2025 का एलान किया है यह अप्रेल महीने से लागू हो जाएगा। यह टैक्सेशन के सरलीकरण की तरफ मजबूत कदम है। अब टैक्स की बारीकियां सरल हो जाएगी। इसके अलावा अब टैक्स चोरी पर जेल भेजने पर रोक लाग दी है। टैक्स चोरी पर बस पेनाल्टी लगेगी। जिससे छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी।’ ये कहना वाराणसी के सीनियर चार्टेड अकाउंटेंट जय प्रधवानी का; जय ने आम बजट-2026 के आने के बाद इसकी मेरिट और डी मेरिट पर चर्चा की। उन्होंने इस आम बजट को शानदार और ग्रोथ ओरिएंटेड बताया। ऐसे में दैनिक भास्कर ने सीए जय से आम बजट पर चर्चा किया और जाना की किस तरह से यह मिडिल क्लास के लोगों के लिए लाभदायक है। पढ़िए रिपोर्ट… इनकम टैक्स का नया कानून सरल जय प्रधवानी ने आम बजट पर राय देते हुए कहा – इनकम टैक्स में सबसे पहले लोग ये देखते हैं कि अब कितने रुपए तक टैक्स देना है। इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा, इसका मतलब जो जितना टैक्स देता था उसे उतना ही देना होगा। 12 लाख की आमदनी वाले को किसी भी तरह का टैक्स पे नहीं करना होगा। इसके अलावा पहली बार इनकम टैक्स कानून पर बात हुई और आगामी अप्रेल से नया इनकम टैक्स एक्ट-2025 लागू होने जा रहा है जो 1961 के कानून से बहुत सरल है हम कह सकते हैं कि टैक्सेशन की दुविधाएं कम की जा रही है। ईमानदार बिजनेसमैन के लिए जन्नत जय प्रधवानी ने बताया – इनकम टैक्स के सरलीकरण में अब नया प्रावधान भी किया है। जिससे मिडिल क्लास वाले बिजनेसमैन अब परेशां नहीं होंगे। टैक्स चोरी पर जेल भेजने का प्रावधान खत्म कर पेनाल्टी का प्रावधान किया है। इससे छोटे बिजनेसमैन अब बिना दिक्कत के अब वो बिजनेस कर सकेंगे यदि तइसक की चोरी कहीं पकड़ी जाएगी तो उसे पेनाल्टी देनी होगी। यह ईमानदार टैक्स देने वाले के लिए यह बजट जन्नत है। एजुकेशन में AI पर बढ़ावा सीए जय ने बताया – वित्त मंत्री ने आम बजट में एजुकेशन पर कुछ अलग से नहीं बोला कि पढ़ाई फ्री करेंगे या कुछ और फ्री होगा।उन्होंने टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया है। एजुकेशन में AI पर चर्चा की जो बेहतरी की बात है।हम भी अगर देखे तो जिस तरह से काम हो रहा है। उससे यही लग रहा है कि आने वाले समय में बुक्स खत्म हो जाएंगी।किसी भी प्रकार की प्रिंटिंग प्रेस भी नहीं रहेगी। इस बजट में आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस (AI) पर जोर दिया गया है। बनारस को मिली चीजें हितकारी सीए जय प्रधवानी ने बताया – वाराणसी का हर बजट में निर्मला सीतारमण नाम लेती हैं क्योंकि प्रधानमंत्री वाराणसी के सांसद हैं। शायद यही कारण है कि वित्त मंत्री ने इस बाद भी तीन बार वाराणसी का नाम लिया। वाराणसी में दो हाईस्पीड ट्रेनें दी गयी हैं। इसके अलावा डेडिकेटेड रेल कॉरिडोर का काम वाराणसी में होगा। साथ ही वाराणसी और पटना में शिप रिपयेरिंग का कार्य शुरू होगा ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा सारनाथ के डेवलेपमेंट से बुद्धासर्किट का काम बढ़ेगा इसके अलाबा टेम्पल सिटी का जीर्णोद्वार भी किया जाएगा। आइकॉनिक गाइड कराएंगे दर्शन जय ने कहा – बजट में आइकॉनिक गाइड की बात की गयी है। इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उससे जो पर्यटक आएंगे तो उन्हें अच्छी जानकारी मिलेगी। वाराणसी पर्यटन की नगरी और यहां टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा शानदार और ग्रोथ ओरिएंटेड है आम बजट जय प्रधवानी ने कहा – बजट 2026 शानदार है और ग्रोथ ओरिएंटेड है।इससे टैक्स पेई बिजनेसमैन को बहुत ग्रोथ होगा। युवाओं और किसानों के लिए भरपूर चीजें इसमें हैं। इसबार बजट में AI का इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।


https://ift.tt/kDTPOcx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *