DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजीपुर में NFDP पंजीकरण शिविर:मछुआरों को डिजिटल पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ

गाजीपुर के सदर ब्लॉक स्थित सकरा ग्राम सभा में नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पंजीकरण के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल के अंतर्गत विभागीय निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपर सांख्यिकी मंडलीय अधिकारी सौरव साहू ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने मछुआरों को बताया कि नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य मछली उत्पादकों, विक्रेताओं और सूचना उद्योगों को डिजिटल पहचान, पंजीकरण, संस्थागत ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। मत्स्य विभाग गाजीपुर के मत्स्य निरीक्षक आनंद कुमार जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत सहायता और बीमा का लाभ मछुआरों तक आसानी से पहुंचाना है। इच्छुक लोग NFDP पोर्टल, मोबाइल ऐप या सीएससी के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी बताया गया कि समय-समय पर अन्य ग्रामों में भी ऐसे शिविर लगाकर इच्छुक लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। सीएससी संचालक परवेज खान ने सकरा ग्राम सभा के मछुआरों का पंजीकरण किया। उन्होंने कहा कि इस पंजीकरण से मछली पालकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और लघु मछली उद्योगों का औपचारिककरण करना है। इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आकर अपना पंजीकरण कराया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।


https://ift.tt/WB1M7uO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *