DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में अधिवक्ता बोलें- CJI दे इस्तीफा:UGC नियम पर रोक के खिलाफ OBC, SC, ST के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

गोरखपुर में सोमवार को अंबेडकर चौराहे पर SCST संयुक्त मोर्चा के सदस्य अधिवक्ताओं ने UGC के नए नियम पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि UGC कानून को वापस लागू किया जाए। SCST अधिवक्ता मंच के पूर्व संयुक्त मंत्री एडवोकेट संजय प्रकाश ने कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने बिना सुनवाई के, बिना नेचुरल जस्टिस के स्थगन आदेश पारित करना गलत है। जिस देश में इतने किसान आंदोलन हुए, रेसलर ने आंदोलन किया किसी में भी सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान नहीं लिया। लेकिन यह ब्राह्मणवादी जज CJI को क्या इतनी जल्दी थी कि छोटे- छोटे आंदोलन को देखकर यह स्थगन आदेश का फैसला ले लिया गया। इस तरह का कार्य जो सुप्रीम कोर्ट ने किया है, यह सर्वतः निंदनीय है। मैं CJI का भर्त्सना करता हूं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ”SC ने बिना सुनवाई के दिया फैसला”
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन पूर्व महामंत्री एडवोकेट लालमन ने कहा- हमारी मांगे यह है कि UGC बिल को फिर से लागू किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी सुनवाई के यह फैसला दे दिया। संभावना पर फैसला ले लिया गया है जो गलत है। यह बिल समानता के लिए था। कभी ऐसा हुआ है सामान्य वर्ग को कौन प्रताड़ित करता है। SC हमारे खिलाफ- एडवोकेट गोयचंद
एडवोकेट गोयचंद राज का कहना है कि अधिवक्ताओं का यह जो प्रदर्शन है, उससे साबित होता है कि सुप्रीम कोर्ट OBC और SCST के खिलाफ है। यह जबतक यह वापस लागू नहीं होगा तब तक सड़क पर प्रदर्शन करते रहेंगे। सवर्णों के प्रताड़ना से राहुल वेमुला जैसे छात्र हो आत्महत्या करना पड़ा। SCST संयुक्त मोर्चा गोरखपुर के अध्यक्ष रामसुमेर प्रसाद ने कहा- हम UGC के नए नियम का पूरी तरह समर्थन करते हैं। आगे आने वाले दिनों में अपने सभी सहयोगी संगठनों के साथ पूरी तरह मैदान में उतरेगी और इस बिल के रोक पर विरोध करेगी। सड़क से सदन तक करेंगे बवाल- अधिवक्ता
एक अधिवक्ता ने कहा- UGC बिल पास होने से देश के सर्व समाज के लोगों भलाई होने वाला है लेकिन कुछ मनुवादी विचार के लोगों ने इसे रोकने का काम किया, यह गलत है। अगर यह लागू नहीं होगा तो सड़क से सदन तक इसका विरोध करेंगे।


https://ift.tt/23Q9Cw4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *