लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। रविवार रात ट्रक के पहिए में फंसी गिट्टी निकालने के दौरान हादसा हो गया। हेल्पर ने परिवार व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। छपरा सारण बिहार निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह (38) ट्रक चलाते थे। रविवार को ट्रक लेकर कानपुर की तरफ जा रहे थे। तभी टायर से कुछ आवाज आने लगी। रात करीब 8.30 बीबीडी इलाके में स्थित नरेंदी गांव किसान पथ पर ट्रक सड़क किनारे लगाकर देखने लगे। टायर में गिट्टी फंसी दिखाई दी। जिसे सुरेंद्र निकालने लगे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दूर जाकर गिरे। सिर व शरीर में गंभीर चोट आई। घटना के हेल्पर ने पुलिस और परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई वीरेंद्र ने बताया कि परिवार में पत्नी सोनी देवी है। घटना की जानकारी होने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/8FdHxjW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply