DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हम शेर बच्चे, हम छोटे हैं तो क्या हुआ…:लखनऊ में बच्ची ने CM को सुनाई कविता, जनता दर्शन में मां संग पहुंची; योगी ने एडमिशन का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, 2 फरवरी को अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मां संग आई एक बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को कविता सुनाई- हम शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं। हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं। हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे। जय हिंद। कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी खूब तारीफ की। बच्ची से पूछा कि स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी? बच्ची के हां कहने पर सीएम ने अफसरों को उसका एडमिशन कराने का आदेश दिया। पहले सीएम और बच्ची से बातचीत पढ़िए…
सीएम- क्या नाम है?
बच्ची- अनाबी अली।
सीएम- क्या है बताओ?
बच्ची – प्लैटो में एडमिशन।
सीएम- कहां? स्कूल जाएगी इस उम्र में? कौन क्लास में एडमिशन चाहिए?
बच्ची- नर्सरी में सर।
सीएम- नर्सरी। स्कूल जाएगी? पढ़ेगी? आज तो गई ही नहीं है।
बच्ची- 10 बजे का है।
सीएम- रोज जाएगी स्कूल पढ़ने के लिए। मेहनत से पढ़ेगी। अब तक कहां पढ़ती थी?
बच्ची- स्कूल में।
सीएम- अच्छा क्या पढ़ते थे वहां?
बच्ची- ए बी सी डी।
सीएम- और।
शेर बच्चे। शेर बच्चे शेर बच्चे हैं हम, छोटे हैं तो क्या हुआ? हम दिल के सच्चे हैं। हम गाएंगे, हम खाएंगे। हम बड़े होके देश की शान बढ़ाएंगे। शान बढ़ाएंगे। जय हिंद।
सीएम- बहुत सुंदर। जय हिंद।
सीएम- अफसरों से कहते हैं इनका एडमिशन करवा देना अभी। फिर बच्ची से कहते हैं- ठीक है ना?
बच्ची- थैंक्यू सर।
एक-एक करके फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की। उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याओं के उचित निस्तारण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व से जुड़े अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनें और जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें। ‘जनपदों में समस्याएं सुन दोषियों पर करें कार्रवाई’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जनता दर्शन में अवैध कब्जे से जुड़े कुछ प्रकरण भी आए। सीएम ने सभी लोगों की बातें सुनीं, फिर प्रार्थना पत्र लेते हुए उचित कार्रवाई का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने जनपदों में तैनात अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे वहां भी समस्याएं सुनते हुए प्रार्थियों को न्याय दिलाएं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। बच्चे के इलाज के लिए सीएम ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंची। उनके बच्चे का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ प्रदेशवासी मेरा परिवार हैं। सरकार सभी के सुख-दुख में खड़ी है। पहले दिन से ही इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आगे भी यह क्रम चलता रहेगा। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। बच्ची ने किया सैल्यूट, सीएम बोले- खूब मन लगाकर पढ़ाई करो जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी पहुंचे। मुख्यमंत्री एक महिला के पास पहुंचे और उनका प्रार्थना पत्र लिया। महिला के साथ आई बच्ची ने सीएम योगी को देख उन्हें सैल्यूट किया। इस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए बच्ची से उसका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, आवास, चिकित्सा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मामलों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को जल्द राहत दी जाए और अनावश्यक देरी से बचा जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं से संवेदनशीलता के साथ पेश आया जाए और समाधान की स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने दोहराया कि जनता दर्शन सरकार और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद है, जिसे प्रभावी और परिणामकारी बनाया जाना चाहिए।


https://ift.tt/l0DvwTK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *