बाराबंकी में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उनके ही कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मां मृत हालात में बिस्तर पर पड़ी मिली। उनके शरीर से चांदी के कड़े और सोने के झुमके गायब थे। इसके साथ ही घर से 2.5 लाख की ज्वेलरी भी गायब थी। ऐसे में लूट के इरादे से हत्या का आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। पहले देखें 3 तस्वीरें…
परिजनों के मुताबिक, शकुंतला देवी घर के निचले हिस्से में अकेली सोती थीं, जबकि उनका बेटा और बहू पहली मंजिल पर रहते हैं। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो बहू शिव कुमारी नीचे पहुंचीं। कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और कपड़े से अटका हुआ मिला। शक होने पर पीछे के दरवाजे से अंदर जाने पर शकुंतला देवी मृत अवस्था में पाई गईं। गायब थे गहने, फर्श पर गिरी नाक की कील कमरे का नजारा देख परिजन सन्न रह गए। शव के पास बिखरा सामान, शरीर से गायब चांदी के कड़े और सोने के झुमके किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे थे। कमरे में नाक की कील गिरी मिली, जिससे संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूट के इरादे से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या की। समय की पाबंद थीं शकुंतला देवी बहू शिव कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी सास रोज सुबह समय पर उठ जाती थीं। सोमवार को जब वह देर तक नहीं जागीं और कमरे में गहने गायब मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे लूट के उद्देश्य से की गई हत्या मान रही है, हालांकि सभी एंगल से जांच की जा रही है। सम्मानित परिवार, फिर भी नहीं बच सकी बुजुर्ग शकुंतला देवी के पति जिला कारागार में शिक्षक थे और उनकी पेंशन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। बेटा एलआईसी में कार्यरत है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस कर रही है।
https://ift.tt/hgnwN3A
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply