8-10 हाईक्लास कारें, 10-12 बाइकें… कारों की रूफ टाप से बाहर निकलकर हाथ-हिलाते… शोर मचाते लड़के-तड़कियां। बिना हेलमेट तेज रफ्तार में दौड़ती बाइकें….बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना… एक खटोला जेल के अंदर… एक खटोला जेल के बाहर…। टशन ऊपर और ट्रैफिक नियम ठेंगे पर…।
बांदा की सड़कों पर रविवार को यह दृश्य देखकर पहले लगा किया नेता की रैली हो, पर ये तो हाई स्कूल-इंटर मीडिएट में पढ़ाई करने वाले नाबालिग छात्र निकले। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो सेंटर जेवियर स्कूल के छात्रों के बताए जा रहे हैं।
दरअसल रविवार को कॉलेज की फेयरवेल पार्टी के बाद इंटर-हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने बांदा की सड़कों पर जमकर रोड शो किया। थार, क्रेटा जैसी हाईक्लास कारों की रूपटाप से निकलकर और खिड़कियों से झूलते हुए शहर की सड़कों पर हंगामा किया।
करीब 4 घंटे तक कार-बाइकों के काफिले ने बांदा की सभी सड़कों पर जमकर हुल्लड़बाजी की। जिसके कारण शहर का यातायात भी प्रभावित हुआ। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फेयरवेल के नाम पर हुल्लड़बाजी, तस्वीरें देखिए… VIDEO में दिखा खतरनाक मंजर, जरा सी चूक से हो सकता था बड़ा हादसा
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ छात्र कार की सनरूफ से आधा शरीर बाहर निकालकर वीडियो बना रहे हैं। कुछ छात्राएं चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटकती दिख रही हैं। वहीं बाइक सवार युवक जिग-जैग ड्राइविंग करते हुए सड़क पर ‘भौकाल’ दिखाते नजर आए।
वहीं एक अन्य वीडियो में सभी छात्र एक ग्राउंड में कारों को तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाते हुए धुएं का गुबार बना रहे हैं। बैक ग्राउंड में हरियाणवी गाने बज रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संतुलन बिगड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
सर्वोदय नगर स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में रविवार को इंटरमीडिएट के छात्रों का फेयरवेल था। इस दौरान करीब 50-60 छात्र-छात्राएं शहर में रोड शो करने निकल पड़े। रोड शो में करीब 8-10 कारें और 10-12 बाइकें शामिल थीं।
इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक छात्रों ने करीब 10 किलोमीटर का रोड शो निकाला। शहर की सभी प्रमुख सड़कों से होकर गुजरे। जिसके कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
न तो कार चालकों ने सीट बेल्ट लगाई थीं और ना ही बाइक सवारों ने हेलमेट। ऊपर से छात्रों ने चलती कारों की सनरूफ से बाहर निकलकर, खिड़कियों से लटककर और बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाई गई। इस पूरे हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस रही नदारद, उठे सवाल
चार घंटे तक चले इस रोड शो के दौरान यातायात पुलिस कहीं नजर नहीं आई। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए कि इतने बड़े काफिले पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी? शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि वायरल वीडियो को क्षेत्राधिकारी यातायात और संबंधित थाना प्रभारी को भेजा गया है। विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस मामले में स्कूल प्रबंधन को कॉल किया गया तो फोन सुबह से ही नॉट रीचेबल आता रहा। सभी वाहनों का होगा चालान: CO ट्रैफिक
CO ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह ने बताया- वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर सभी वाहनों की पहचान कर चालान की कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ————————————- ये खबर भी पढ़िए… जिस्मफरोशी के लिए नेपाल से लाई जा रहीं लड़कियां:यूपी पुलिस ने चार को बचाया, रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते ला रहे थे यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आहट होते ही तस्करों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बाइक सवार तस्कर घबरा गए। बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया और लड़कियों बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/rskgGSl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply