मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में गंग नहर में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकलने लोगों ने शव देखा को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने बताया कि महिला के शरीर पर न तो कपड़े थे और न ही सिर पर बाल थे। लोगों ने बताया कि शव पानी के तेज बहाव के कारण उतराते हुए यहां तक पहुंचा। राहगीरों ने मामले की सोचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मामला टिमकिया-बहरामपुर तिगडडे के पास गंग नहर नहर का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला समझिए… स्थानीय निवासी रॉबिन पूनिया और रजनीश कुमार, जो टिमकिया गांव के रहने वाले हैं। सुबह घूमने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर बहरामपुर-टिमकिया तिगडडे पर गंग नहर में बहते हुए एक महिला के शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जानी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को गंग नहर से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान करवाने की कोशिश की गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जानी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी जा रही है।
https://ift.tt/EC8M4qG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply