नवरात्र का तीसरा दिन:हाथरस के देवी मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा, सुबह से ही भक्तों का लगा तांता

हाथरस में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज बुधवार को मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। शहर के बौहरे वाली देवी, चामुंडा मंदिर, हाथुरसी मंदिर और पथवारी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शीतला माता मंदिर और बिसाना स्थित मां तारागढ़ देवी मंदिर में भी भक्त पहुंचे। सहपऊ स्थित मां भद्रकाली मंदिर, रमनपुर और चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। शाम को मंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल बन रहा है। पूरे विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना काफी भक्तों ने नवरात्रि के तीसरे दिन उपवास रखा। भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शहर में भक्त गली-मोहल्लों से देवी मंदिरों तक झांकियां निकाल रहे हैं। रात में देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। लोगों ने अपने घरों में भी वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की है। काफी श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान उपवास भी कर रहे हैं।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर