फतेहपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कानपुर पुलिस एक फरार अपराधी को पकड़ने पहुंची थी, जहां अपराधी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की। परिजन आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे थे। यह घटना जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे की है। आरोपी की पहचान विजय नारायण दीक्षित के 31 वर्षीय पुत्र अंकुश दीक्षित उर्फ मोनी के रूप में हुई है। अंकुश पर बिंदकी, चांदपुर, कानपुर और हरिद्वार में करीब आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह चांदपुर थाने से गैंगस्टर एक्ट का अपराधी भी घोषित है। कानपुर नगर के बर्रा थाने में तीन महीने पहले अंकुश के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से कानपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जब कानपुर पुलिस उसे पकड़ने उसके घर पहुंची और उसे साथ ले जाने लगी, तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की। सूचना मिलने पर चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को अलग किया। इसके बाद वारंटी अपराधी अंकुश दीक्षित को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पहले की है, जब कानपुर बर्रा थाने की पुलिस वारंटी अपराधी को पकड़ने आई थी। परिजनों ने हंगामा किया था, लेकिन अपराधी को पकड़कर कानपुर पुलिस को सौंप दिया गया था।
https://ift.tt/csnmVgd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply