DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में रोड एक्सीडेंट में दंपत्ति समेत 5 की मौत:महाराजपुर में सड़क पार करने के दौरान कार ने दो दोस्तों को रौंदा

कानपुर में अलग–अगल सड़क हादसों में बाइक सवार दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चकेरी थानाक्षेत्र में हुई, जहां बर्रा निवासी बड़े भाई के घर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार लोडर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना महाराजपुर थानाक्षेत्र की है, जहां सड़क पार करने के दौरान दो दोस्तों को कार सवार ने टक्कर मारी, हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना में रामादेवी फ्लाई ओवर पर वाहन ने युवक को कुचल दिया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब जानिए सिलसिलेवार घटनाक्रम केस–1 चकेरी निवासी पुरुष चंद्र पाल (50) रविवार शाम करीब 7 बजे पत्नी अनीता (48) बाइक से बर्रा दामोदर नगर निवासी बड़े भाई नवल किशोर यादव के घर जा रहे थे। वह मंगला विहार बड़ी पुलिया के पास पहुंचे ही थे। तभी एक तेज रफ्तार लोडर UP 78 JT 5933 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं, राहगीरों ने पुलिस की मदद से उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान देर रात अनीता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने लोडर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अधार पर कार्रवाई की जाएगी। केस–2 जाजमऊ गौशाला निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा रोहित यादव टेनरी में नौकरी करता था। उसकी वर्ष 2022 में कोमल से शादी हुई थी। दोनों का 3 साल का बेटा अयांश है। राजेंद्र के मुताबिक दो माह पहले उनकी बेटी रक्षा की शादी हुई थी। रविवार को रोहित साथ काम करने वाले हाथीपुर निवासी अरविंद कुमार (30) संग बहन के घर गया था। रविवार रात बहन के घर से लौटने के बाद वह रूमा स्थित एक्सिज कॉलेज के पास बाइक खड़ी कर होटल में खाना खाने गए थे। खाना खाकर लौटने के दौरान वह सड़क पार कर रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रोहित का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार तड़के रोहित ने भी दम तोड़ दिया। केस–3 चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रामादेवी फ्लाईओवर पर रविवार रात एक वाहन ने युवक को कुचल कर भाग निकला। राहगीरों की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया, मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।


https://ift.tt/Y7Tg1wU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *