DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नैनी जेल के बंदी रक्षक ने फांसी लगाकर जान दी:रात में मंगेतर से की थी बात, जल्द होने वाली थी शादी

प्रयागराज के नैनी जेल के बंदी रक्षक ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह प्रयागराज जाने के लिए चल दिए हैं। अभी तक की जांच में किसी तरह की सुसाइड नोट मिलने की बात सामने नहीं आई है। नैनी पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पृथ्वीराज चौहान (26) नैनी जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात थे। जेल सूत्रों के मुताबिक रविवार रात में यह घटना हुई। सूत्रों के मुताबिक उनकी जल्द ही शादी होने वाली थी और आखिरी बार उन्होंने अपनी मंगेतर से बात की थी। वह मूल रूप से मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित उम्मनपुर के रहने वाले थे। खबर अपडेट की जा रही है…


https://ift.tt/46MAPmq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *