DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जहर खाते हुए युवक ने बनाया VIDEO- तड़पकर मौत:गोरखपुर की छात्रा से एक तरफा प्यार करता था, बोला- तुम्हारे शहर में जान दे रहा हूं

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के सुभाषनगर कालोनी में सोमवार की सुबह 10 बजे एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले सड़क पर ही उसने अपने मोबाइल से जहर खाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो में वह बोलता भी नजर आ रहा है कि तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं। अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा। जहर खाने के थोड़ी ही देर बाद उसकी सड़क पर गिर गया। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। मौके पर ही उसकी तड़पकर मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने सड़क किनारे युवक की लाश देखकर गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। युवक ने अपनी पीठ पर बैग लगाए हुए था। पुलिस ने बैग चेक किया तो आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव (25) के रूप में हुई। घरवालों को सूचना देकर लाश कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। गोरखनाथ पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल अपने पास रख लिया है। मोबाइल में करीब 2 मिनट का वीडियो जहर खाते हुए बनाया गया है। जिसमे कार्तिक उर्फ अभिषेक छात्रा का नाम लेते हुए काफी कुछ कह रहा है। इस घटना के बाद लाश देखने के लिए कालोनी में भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि भोर में ही युवक ने जहर खाया है। उसके पास से किसी दवा का रैपर मिला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अभिषेक यादव तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एक तरफ प्यार करता था। आए दिन उसे आते जाते छेड़ता था। छात्रा के पिता ने अभिषेक के खिलाफ तिवारीपुर थाने में सितंबर 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने अरेस्ट कर उसे जेल भिजवाया था। छात्रा का वायरल किया था वीडियो-फोटो गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके की छात्रा का पीछा कर छेड़खानी करने के साथ ही उसका फोटो वायरल करने के आरोपी कार्तिक यादव यादव को 3 नवंबर 2024 की रात में डोमिनगढ़ के पास से तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया था। करीब छह महीने से छात्रा को अभिषेक परेशान कर रहा था। तिवारीपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद 2 माह तक वह फरार था। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि पुलिस विभाग के एक दरोगा का आरोपी रिश्तेदार है। इसलिए पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर रही है। तिवारीपुर की छात्रा सिविल लाइंस इलाके में पढ़ने जाती थी। आरोप था कि रास्ते में आए दिन अभिषेक छात्रा को रोककर छेड़खानी करता था। यही नहीं स्कूल आते-जाते छात्रा को रास्ते में घेर कर जबरिया बात करने का दबाव बनाता था। बात न करने पर भाई की हत्या की धमकी देने के साथ ही बदनाम करने के इरादे से इंस्टाग्राम पर छात्रा का फोटो भी वायरल कर रहा था। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 10 सितंबर को आरोपी कार्तिक यादव पर केस दर्ज किया था। इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के परिवार के लोगों को कॉल कर बुलाया गया है।


https://ift.tt/mfXP5zn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *