DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुंबई से शादी में लौटे युवक की मौत:सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, भतीजे की शादी में आया था

चित्रकूट के कंठीपुर गांव में मुंबई से लौटे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (पुत्र देशराज) के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से मुंबई में काम कर रहे थे। 7 फरवरी को उनके भतीजे राममिलन की शादी होनी थी, जिसके लिए वह रविवार देर शाम अपने गांव कंठीपुर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद रात में अरुण कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत उन्हें राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण कुमार की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सदर कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।


https://ift.tt/fF3tohY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *