DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पत्नी ने पति को प्रेमिका के घर पकड़ा, VIDEO:मिर्जापुर में चप्पल से पीटा, पुलिस से पकड़वाया, झगड़ा कर घर से निकला था

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर पति को उनके हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का 42 वर्षीय व्यक्ति काफी समय से दूसरे गांव की एक महिला के साथ प्रेम संबंध में था। शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था और उसने अपनी बहन के घर जाने की बात कही थी। कुछ घंटों बाद जब पत्नी ने बहन के घर फोन कर पति के बारे में पूछा, तो पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं था। इससे पत्नी को पति पर शक हुआ। शक गहराने पर पत्नी अपने बेटे के साथ रात में ही पति की प्रेमिका के घर जा पहुंची, जहां उसने अपने पति को प्रेमिका के घर में सोते हुए पाया। पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने प्रेमिका को खरी-खोटी सुनाई और पति की लात-घूंसों व चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पत्नी ने पीआरबी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर राजगढ़ थाने ले आई। थाने में पत्नी की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/qn4J2ca

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *