जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना अमानीगंज-रुदौली मार्ग पर मिर्जापुर के पास हुई। देवगांव, कुमारगंज निवासी 30 वर्षीय सुरजीत पुत्र गुरुदीन अपनी ससुराल मतौली जा रहे थे। मिर्जापुर के पास एक अंधे मोड़ पर वे बाइक की गति नियंत्रित नहीं कर पाए, जिससे उनकी बाइक पहले एक पेड़ से टकराई और फिर पास के तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुरजीत को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरजीत अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल जा रहे थे। उनके 10 वर्षीय बेटा और 3 वर्षीय बेटी हैं। एक भाई विदेश में काम करता है मृतक के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घटना की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे हैं। सुरजीत चार भाइयों और एक बहन में से थे, उनका एक भाई विदेश में काम करता है। दूसरी घटना राजागांव चीनी मिल के दल सराय से आलियाबाद मार्ग पर हुई। इचौलिया, पूरे कटिहार का पुरवा निवासी आरम भवन पुत्र वतीलाल को एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। रुदौली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मृतक आरम भवन तीन भाई थे। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि दोनों घटनाएं रात में हुईं। उन्होंने कहा कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे, शायद हेलमेट पहने होते तो यह घटना नहीं होती। क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने जानकारी दी कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
https://ift.tt/Ze4jUnJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply