चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक संत की मौत हो गई। रेलवे अंडरब्रिज के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खदान में गिर गई थी। पुलिस ने घायल संत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामावतार के रूप में हुई है, जो रैपुरा लालपुर थाना क्षेत्र के बोडी पोखरी गांव के निवासी थे। वे क्षेत्र में एक आश्रम बनाकर रहते थे और भजन-कीर्तन में लीन रहते थे। बहिलपुरवा थाना प्रभारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना रविवार देर शाम की है। संत मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी रेलवे अंडरब्रिज के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर खदान में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस उन्हें रात में मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और शिष्यों में शोक छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/eEoVZrb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply