DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Falgun Maas 2026: आज से शुरू हुआ शिव-कृष्ण का प्रिय महीना फाल्गुन, जानें Puja Rules और क्या करें-क्या नहीं

सनातन धर्म में फाल्गुन महीना का विशेष महत्व माना जाता है। फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास है, फाल्गुन में भगवान शंकर का पर्व महाशिवरात्रि और रंगों से जुड़ा होली पर्व महापर्व मनाया जाता है। आज यानी 02 फरवरी 2026, सोमवार से फाल्गुन महीना की शुरुआत हो रही है। इस महीने में देवों के देव महादेव और मुरली मनोहर भगवान श्री कृष्ण की पूजा के लिए अत्यधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। शिव की साधना से जीवन को नए रंग देने के लिए इस माह में जप-तप, साधना-आराधना आदि को लेकर क्या नियम है, आइए आपको बताते हैं।
कब से कब तक फाल्गुन मास 2026 रहेगा
आज 02 फरवरी 2026 से फाल्गुन मास की शुरुआत हो रही है और यह 03 मार्च 2026 को समाप्त होगा। इसमें होली के 8 दिन पहले लगने वाला होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा। वहीं, होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा वाले दिन 03 मार्च 2026 को किया जाएगा।
फाल्गुन माह में क्या करें?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन मास में भगवान श्री कृष्ण की साधना के लिए अत्यंत प्रिय माना जाता है। पूरे माह में भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते हुए भगवान के मंत्रों का जाप करें। श्री कृष्ण की कृपा पाने के लिए उन्हें प्रतिदिन गोपी चंदन लगाएं। फाल्गुन माह में पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर शिव की पूजा, रुद्राभिषेक और मानस पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस दिन साधक को महादेव की प्रिय चीजों को जैसे बेलपत्र, शमीपत्र, भांग, धतूरा आदि को अर्पित करें, श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव साधना करनी चाहिए।
फाल्गुन मास आनंद, उल्लास और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस पवित्र समय में ऋतुओं का सुंदर परिवर्तन देखने को मिलता है, जो जीवन में नई ऊर्जा भर देता है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम दूसरों के जीवन में खुशियां लाएं और प्रेम फैलाएं तथा अपने व्यवहार से किसी को भी दुःख या पीड़ा न पहुंचाएं।
फाल्गुन माह में क्या न करें?
– इस महीने में पु्ण्य को पाने और अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए व्यक्ति को तामसिक चीजों का सेवन भूलकर नहीं करना चाहिए।
 – फाल्गुन माह में दूसरों के प्रति भूलकर भी नफरत, घृणा या द्वेष नहीं रखना चाहिए।
 – इस महीने में होली से आठ दिन पहले होलाष्टक से जुड़े नियमों का पालन करते हुए कोई भी मंगल कार्यों को नहीं करना चाहिए।
– इस महीने में व्यक्ति को बासी भोजन नहीं करना चाहिए।
फाल्गुन माह में किन चीजों का दान करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन मास में पुण्यफल की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को श्रद्धा के अनुसार अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। इस माह में शुद्ध घी, तिल, सरसों का तेल और ऊनी वस्त्र दान करने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। 


https://ift.tt/KG6hs8Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *