DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिद्धार्थनगर में युवक को चोर समझकर पीटा,VIDEO:रस्सी के सहारे पेड़ से बांधा, पिटाई के कारण मुंह से निकल रहा था खून

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में एक युवक को चोर समझकर पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित युवक की पहचान कादीराबाद निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र किसी निजी कारण से देर रात टड़वा गांव पहुंचा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसे संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को गांव के बाहर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक खुद को निर्दोष बताता रहा और बार-बार छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। यह घटना कई घंटों तक चलती रही। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक को बंधे हुए हालत में पीटा जाता देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/26va7re

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *