इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गिरफ्तार एमजेड विजटाउन बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर अभय कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़वाने और जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। इससे पहले 29 जनवरी को हुई सुनवाई में लोटस ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल और सचिन करनवाल को जमानत मिल चुकी है। दोनों ने कोर्ट में कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे झूठा फंसाया गया है। बता दे एमजेड बिजटाउन बिल्डर के नाम पर ही एससी-02 A3 सेक्टर-150 का प्लाट है। जिसमें युवराज की कार निर्माणाधीन प्लाट में गिर गई थी। वहां उसकी डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि ये प्लाट कंसोर्टियम का हिस्सा है। ऐसे में पुलिस ने दूसरी एफआईआर करके पांच लोगों को नामजद किया। जिसमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो को जमानत मिल गई और एक पर आज सुनवाई होगी। वहीं लोटस ग्रीन का निर्मल सिंह अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
https://ift.tt/H4nJSVk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply