रायबरेली के गुरु तेग बहादुर मार्केट की जर्जर बिल्डिंग को गिराने की अफवाहों पर नगर पालिका प्रशासन ने विराम लगा दिया है। नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने स्पष्ट किया है कि मार्केट का ध्वस्तीकरण नहीं करवाया जाएगा, यह सिर्फ एक अफवाह है। पिछले एक हफ्ते पहले गुरु तेग बहादुर मार्केट की बिल्डिंग जर्जर होने और उसे गिराने की सूचना मिलने के बाद व्यापारियों में खलबली मच गई थी। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बिल्डिंग को जर्जर बताते हुए एक लिखित रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल था। इस सूचना के बाद व्यापार मंडल के सभी गुटों के व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। व्यापारियों ने ध्वस्तीकरण के बजाय बिल्डिंग के रखरखाव (मेंटेनेंस) की मांग की थी। शहर के सुपर मार्केट में स्थित इस गुरु तेग बहादुर मार्केट में 100 से अधिक दुकानें हैं। इसी बिल्डिंग में बैंक, बिजली कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय और सपा कार्यालय भी संचालित होते हैं। बिल्डिंग के कई स्थानों पर प्लास्टर टूटा हुआ है और छज्जे भी पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रायबरेली ने व्यापार मंडल संगठनों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सिर्फ बिल्डिंग के जर्जर होने की सूचना प्रेषित की गई थी, न कि उसे गिराने की बात कही गई थी।
https://ift.tt/8BchPYA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply