DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-पिता और बच्चा घायल:चकेरी में शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे; कार में शराब मिली, ड्राइवर अरेस्ट

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति और उनका एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना श्यामनगर से पीएसी रोड पर हुई। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के चलते कार का टायर फट गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, इसके बावजूद चालक कार लेकर फरार हो गया। शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार
घायलों की पहचान नौबस्ता निवासी राखी बाजपेई, उनके पति केशव बाजपेई और एक वर्षीय बच्चे राम बाजपेई के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक तीनों शादी की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। पुलिस उन्हें कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। 4 किमी दूर पकड़ाया आरोपी, टायर बदलते समय दबोचा
घायल राखी के भाई अरुण और उनके साथियों ने कार चालक और उसके एक साथी को घटना स्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर नौबस्ता के प्रताप ढाबा मोड़ के पास पकड़ लिया। आरोपी वहां कार का टायर बदल रहा था। परिजनों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कार से शराब की बोतल बरामद
पुलिस की तलाशी में कार से शराब की बोतल बरामद हुई है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि चालक अत्यधिक नशे में था, इसी कारण हादसा हुआ। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के अनुसार घायलों का इलाज जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/B3Pk5Yr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *