रविवार को टेनिस इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया। 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन के रोमांचक फाइनल में, विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने 38 वर्षीय अनुभवी नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। तीन घंटे और दो मिनट तक चले एक मैच में, 22 वर्षीय स्पेनिश स्टार ने न केवल मेलबर्न फाइनल में कभी न हारने के जोकोविच के रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि अपना ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ भी पूरा किया। 22 साल और 272 दिन की उम्र में, अल्काराज़ अब इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चारों प्रमुख खिताब जीते हैं। उन्होंने ओपन एरा में डॉन बज (22 वर्ष 355 दिन) और राफेल नडाल (24 वर्ष) के 1938 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह ओपन एरा में यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनका सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब है, और फाइनल में उनका रिकॉर्ड 7-0 हो गया है। उन्होंने दो विंबलडन, दो फ्रेंच ओपन और दो यूएस ओपन जीते हैं। दूसरी ओर, जोकोविच अपना 11वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने से चूक गए। अल्काराज़ ने कहा- “मेरी टीम जानती है कि इस ट्रॉफी को जीतने के लिए मैंने कितनी मेहनत की है। पिछले सीज़न के अंत के बाद, मैं कई भावनात्मक उतार-चढ़ावों से गुज़रा। नोवाक जिस तरह से खेल रहे हैं, वह वाकई प्रेरणादायक है। उनके साथ लॉकर रूम और कोर्ट साझा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”
पहले सेट में हार के बाद शानदार वापसी; पिछले 9 टूर्नामेंटों में जोकोविच को सिनर या अल्काराज़ ने रोका मैच की शुरुआत में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी जोकोविच पूरी तरह से हावी नजर आ रहे थे। उन्होंने पहले सेट में अल्काराज़ को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और आसानी से सेट 6-2 से जीत लिया। उस समय ऐसा लग रहा था कि जोकोविच आसानी से अपना 25वां ग्रैंड स्लैम जीत लेंगे।
हालांकि, दूसरे सेट से ही स्थिति पलट गई। अल्काराज़ ने अपनी घबराहट पर काबू पाया और बिजली की तरह फुर्ती दिखाई। उन्होंने दूसरा सेट 6-2 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद, तीसरे सेट में वे 6-3 से जीते। चौथे सेट के 12वें गेम में उन्होंने जोकोविच की सर्विस तोड़ी और 7-5 से सेट व मैच अपने नाम कर लिया। नोवाक जोकोविच मेलबर्न मे्ं अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम टाइटल के लिए खेल रहे थे लेकिन अल्कारेज ने उनका सपना तोड़ दिया। पिछले 9 मेजर टूर्नामेंट्स में जोकोविच को सिर्फ अल्कारेज या सिनर ही रोक पाए हैं। इन्हीं दो खिलाड़ियों ने पिछले 9 ग्रैंडस्लैम बांटे हैं। नोवाक जोकोविच ने कार्लोस को शुभकामनाएं देते हुए कहा- “कार्लोस को बधाई। उनके खेल का वर्णन करने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द ‘ऐतिहासिक’ है। मुझे यकीन है कि अगले 10 वर्षों में हमारा कई बार आमना-सामना होगा। मुझे हमेशा खुद पर भरोसा रहा है, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस समारोह में खड़ा होऊंगा।”
https://ift.tt/uovdX3A
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply