DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

AMU शिक्षक हत्याकांड में शूटर भाइयों पर रखा इनाम:STF ने जेल में बंद सलमान से की पूछताछ, मिलने वालों की डिटेल खंगाली

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार कुख्यात अपराधी जुबैर और उसके दोनों शूटर भाइयों फहाद व यासिर उर्फ यासर पर घोषित इनाम राशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ फरारी की उद्घोषणा भी जारी कर दी गई है। गांव में कराई मुनादी सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरला क्षेत्र के गांव नौशा स्थित आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर सार्वजनिक रूप से एलान किया गया कि यदि आरोपी तय समय में पुलिस या न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुए तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। STF ने खंगाला रिकॉर्ड इधर, मामले की गुत्थी सुलझाने और फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए एसटीएफ ने जेल में बंद सलमान कुर्ते वाले से कई दौर की पूछताछ की है। सलमान से मिलने आने वालों, फोन कॉल्स और संपर्क में रहे लोगों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी नेटवर्क के जरिए जुबैर और उसके भाइयों तक पहुंचा जा सकेगा। 24 दिसंबर 2025 को हुआ था हत्याकांड गौरतलब है कि 24 दिसंबर 2025 की रात एएमयू परिसर में शिक्षक दानिश राव की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वह अमीरनिशा रोड स्थित हसन मंजिल के निवासी थे। एक जनवरी को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने रची थी और वारदात को उसके भाई फहाद व यासिर ने अंजाम दिया। एडीजी जोन के स्तर से बढ़ी इनाम की राशि पुलिस के अनुसार, जुबैर को वर्ष 2018 में हुए शाहबेज हत्याकांड में शिक्षक पर मुखबिरी करने का शक था। इसी रंजिश में उसने दानिश राव को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पहले तीनों पर डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब एडीजी जोन स्तर से बढ़ाकर एक-एक लाख कर दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि एसटीएफ और पुलिस टीम मिलकर काम रही है। एसटीएफ ने जेल व अन्य जगह अपने स्तर से पड़ताल कर है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जी रही है। शूटर भाइयों पर एक–एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर उनके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं।


https://ift.tt/6cmT1Zy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *