फतेहपुर के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में रविवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने महिला को फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया। परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय ज्योति, पत्नी विनय कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। यह घटना रात करीब 9 बजे घर के अंदर एक कोठरी में हुई। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिन्दकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/wrXqa4T
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply