DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सर्राफा व्यापारी से लूट मामला, CCTV में दिखे बदमाश:पुलिस ने 3 KM दूर तक खंगाले फुटेज, 10 टीमें जांच में जुटीं

सीतापुर के सकरन थाना इलाके में बीती 2 दिन पूर्व सर्राफा व्यापारी से हुई लूटपाट मामले में पुलिस को सीसीटीवी से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने घटना से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो बदमाशों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में सर्विलांस टीम के साथ अन्य साक्ष्यों को भी जुटने में लगी हुई है। वही वारदात के बाद सर्राफा व्यापारियों में भी सुरक्षा पर सवाल खड़े किए है। मालूम हो कि शनिवार की देर शाम बिसवा कोतवाली इलाके के रहने वाले सर्राफा व्यापारी मोनू रस्तोगी सकरन इलाके में अपनी दुकान बंद करते हुए वापस अपने घर की तरफ आ रहे थे। आरोप है इस दौरान रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके पास मौजूद 2 लाख कीमत जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल समेत भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। घटना के दूसरे दिन रविवार को पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस जुड़ते हुए वारदात की जगह से करीब 3 किलोमीटर दूर तक करीब 12 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। वहीं पुलिस को इस घटना के खुलासे के लिए करीब 10 टीमों को लगाया गया है जो मामले में छानबीन कर घटना के अनावरण में लगी हुई है। सकरन पुलिस ने इस मामले में पीड़ित सर्राफा व्यापारी की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे है।


https://ift.tt/hW6mfEZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *