DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवा वोटरों की एंट्री तेज, हजारों नाम जुड़ने की तैयारी:मैनपुरी में गलत नाम बाहर, सही वोटर अंदर, पुनरीक्षण से शुद्ध होगी मतदाता सूची

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने 107-विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, प्राथमिक विद्यालय औडेन्य मंडल और रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से सीधे संवाद कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पुनरीक्षण कार्य को संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा से अनिवार्य रूप से फॉर्म-6 भरवाया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही, मृतक, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम नियमानुसार सूची से हटाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय औडेन्य मंडल के बूथ संख्या 36, 37 और 38 पर बीएलओ गीता, रेखा देवी, सुचेता और सुपरवाइजर पुष्पेंद्र सिंह चौहान से जानकारी ली गई। यहां बूथ संख्या 36 पर 13, बूथ संख्या 37 पर 2 और बूथ संख्या 38 पर 20 फॉर्म-6 प्राप्त होने की पुष्टि हुई। रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 110 से 114 के निरीक्षण में बीएलओ लक्ष्मी चौहान, शिखा, साधना भदोरिया, मंजू देवी, सुरजीत सिंह चौहान और सुपरवाइजर सत्यवीर सिंह से जानकारी मिली। विगत दो दिनों में बूथ संख्या 110 पर 25, 111 पर 32, 112 पर 75, 113 पर 29 और 114 पर 61 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 177, 178 और 179 पर बीएलओ अनिरुद्ध, शुभम सिंह और रीता राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिनों में कुल 294 फॉर्म-6 जमा किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अद्यतन मतदाता सूची सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल हो और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज न रहने पाए।


https://ift.tt/GqxWFtu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *