DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में 27 किलो भांग के साथ तस्कर गिरफ्तार:कीडगंज पुलिस ने झूंसी के रहने वाले अधेड़ को 27 पैकेट के साथ दबोचा

प्रयागराज संगम नगरी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कीडगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रामबाग इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो तीन बैगों में भरकर भारी मात्रा में अवैध भांग ले जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 27 किलोग्राम अवैध भांग बरामद की है। थाना कीडगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामबाग स्थित सेवा समिति इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध सामान के साथ मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जब आरोपी को पकड़ा और उसके पास मौजूद तीन बैगों की तलाशी ली, तो उसमें 27 पैकेट अवैध भांग बरामद हुई। पुलिस ने भांग के साथ ही 460 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
पकड़ा गया अभियुक्त राजकुमार विश्वकर्मा (50 वर्ष), झूंसी के ग्राम गुलालपुर का निवासी है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह खेप कहाँ से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने वाला था। कीडगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 24/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


https://ift.tt/j8Ps74C

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *