DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डॉक्टर के बेटे का सुसाइड:लॉ की पढ़ाई कर रहा था, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जबलपुर में था 2nd ईयर का छात्र, घरवाले भी नहीं बता पाए वजह

प्रयागराज के कर्नलगंज में मंगोलिया अपार्टमेंट में रहने वाले 22 वर्षीय लॉ छात्र स्पर्श शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता डॉक्टर और मां शिक्षिका स्पर्श जबलपुर स्थित नेशनल लॉ कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र था। उसके पिता डॉ. अजय कुमार शहर के एक नामी अस्पताल में पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) हैं, जबकि उनकी मां एक शिक्षिका हैं। स्पर्श की बहन दिल्ली में रहकर नेट-जेआरएफ की तैयारी कर रही है। रात में खाना खाकर कमरे में गया था स्पर्श पुलिस के अनुसार, शनिवार रात भी स्पर्श रोजाना की तरह परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह जब घर की नौकरानी साफ-सफाई के लिए आई तो काफी देर तक स्पर्श के कमरे से बाहर न आने पर उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दूसरी चाबी से खोला गया दरवाजा नौकरानी ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो दूसरी चाबी मंगवाकर दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर का दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए। स्पर्श फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। न सुसाइड नोट मिला, न वजह स्पष्ट कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने भी ऐसी किसी वजह की जानकारी नहीं दी है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/7jeFxmn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *