DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:दो घायल कानपुर रेफर, औंग कस्बे से घर लौटते समय हादसा

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना करचलपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई। जानकारी के अनुसार, थाना बकेवर के टिकरा गांव निवासी तीनों युवक औंग कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। करचलपुर गांव के पास घने कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मोहम्मद सबीन (पुत्र छोटकौनी, उम्र लगभग 22 वर्ष) की मृत्यु हो गई। अमन सिंह (पुत्र अमर सिंह, उम्र लगभग 24 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। तीसरे घायल युवक अभिषेक (पुत्र फूल सिंह यादव, उम्र करीब 18 वर्ष) के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। परिजनों ने इस घटना की सूचना औंग पुलिस को दी है। औंग थाना अध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।


https://ift.tt/S269FeJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *