एटा स्थित सैनिक पड़ाव में राजकीय कृषि एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में इंडियन आइडल नितिन कुमार नाइट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। गायक नितिन कुमार के प्रदर्शनी पंडाल में पहुंचते ही हजारों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। नितिन कुमार ने दोनों हाथों से एटा वासियों का अभिवादन किया और अपनी स्टेज परफॉर्मेंस शुरू की। जैसे ही नितिन कुमार ने गाना शुरू किया, युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके बेहतरीन गानों पर पंडाल में मौजूद युवक-युवतियां जमकर थिरकते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, सीओ सिटी राजेश कुमार, सीओ सदर संकल्पदीप, थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह, मेला थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर और उपजिलाधिकारी विपिन मोरल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
https://ift.tt/TBhwn9l
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply