मऊ जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सोमवार सुबह से हल्की धूप खिलने से लोगों को घने कोहरे से राहत मिली है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में अभी भी हल्का कोहरा और बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा था, जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें आईं और दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ। सोमवार को मौसम में सुधार के बाद वाहनों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 4 तस्वीरें देखिए… तापमान की बात करें तो, सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आज लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 97 दर्ज किया गया है, जो बेहतर श्रेणी में आता है।
https://ift.tt/5yicaLT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply