DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फिरोजाबाद में बंद मकान से लाखों के जेवर-नकदी चोरी:परिवार रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था, मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद के कर्बला गली नंबर-6 में एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। यह घटना तब हुई जब मकान मालिक बृजेश कुमार का परिवार एक रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कर्बला गली नंबर-6 निवासी बृजेश कुमार पुत्र गोपाल ने बताया कि वे अपनी बहन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट की कुंडी काटी और घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सभी ताले भी तोड़ दिए और कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। 3 तस्वीरें देखिए… चोरी की जानकारी तब सामने आई जब पड़ोसियों ने बृजेश कुमार के पास रहने वाले छोटे भाई को घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। छोटे भाई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और तुरंत बृजेश कुमार को फोन पर चोरी की जानकारी दी। परिवार के घर लौटने पर उन्हें सारा कीमती सामान और नकदी गायब मिली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।


https://ift.tt/ERrFJZD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *