DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर में रात से ही रुक-रुक कर बारिश:सीमावर्ती इलाकों में सुबह से घना कोहरा, ठंड में इजाफा, तापमान में गिरावट

ललितपुर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार रात से जिले के ग्रामीण इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि ललितपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मड़ावरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। महरौनी और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार सुबह 6 बजे से बारिश जारी है। वहीं, ललितपुर शहर और निकटवर्ती क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। 4 तस्वीरें देखिए… सर्द हवाओं, घने कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकांश लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। यह बारिश गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध करा रही है। कई किसान इस बारिश से प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि यह उनकी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।


https://ift.tt/wI9BWsz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *