DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल-जुनावई में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, AQI 180; जनजीवन प्रभावित, ट्रेनें लेट

संभल और जुनावई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता घटकर 20 मीटर रह गई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 180 पर पहुंच गया है। संभल शहर और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे का असर दिख रहा है, जबकि चंदौसी, बहजोई, गुन्नौर, बबराला और नरौली में मौसम सामान्य बना हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को संभल जनपद में मिला-जुला मौसम रहा। हाल ही में हुई बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ा है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बारिश है, जिससे गेहूं, आलू और सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। संभल शहर में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। 5 तस्वीरें देखिए… हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बादल छाए रहने की संभावना है और दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी और पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस 4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे और मालगाड़ी 5 घंटे की देरी से पहुंची है। स्थानीय निवासी अरकान ने बताया कि आज घना कोहरा है और कल की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।


https://ift.tt/sxVZUJr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *