DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विवाहिता ने की आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न का आरोप:पति समेत चार ससुरालियों पर कल्याणपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 29 जनवरी को एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद विवाहिता के भाई ने दो दिन के बाद दहेज उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नरवल थाना क्षेत्र के खुरार टांस गांव निवासी शोभित उर्फ रोहित उत्तम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बहन शिवानी उत्तम की शादी 15 मई 2018 को बैरी कल्याणपुर निवासी विशाल कनौजिया के साथ हुई थी। शादी में पिता ने क्षमता से अधिक नकद और गृहस्थी का सामान दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ ही दिनों बाद से शिवानी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति विशाल कनौजिया,जेठ विमल व जेठानी और सास द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर शिवानी ने 29 जनवरी सुबह आत्महत्या कर ली थी। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति विशाल कनौजिया, जेठ विमल व उसकी पत्नी तथा सास के मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों कि तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई कि जा रही है।


https://ift.tt/tMfR9yD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *