DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश, आवेदन, परीक्षा की नई तिथियां घोषित:सोनभद्र के गुरमुरा स्कूल में कक्षा 6, 9 के लिए प्रवेश प्रक्रिया

सोनभद्र के विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम कोटा के गुरमुरा स्थित विंध्याचल मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 और 9 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि और प्रवेश परीक्षा की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। यह निर्णय अधिक आवेदन प्राप्त करने के उद्देश्य से लिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद कुमार मंडल ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अटल आवासीय समिति उत्तर प्रदेश, लखनऊ/BOCW बोर्ड द्वारा अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के कारण इन तिथियों का विस्तार किया गया है। समिति ने आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नई तिथियां निर्धारित की हैं, जो इस प्रकार हैं: 1. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2026 (पहले 31 जनवरी 2026 थी) 2. आवेदनों का सत्यापन: 25 फरवरी 2026 तक 3. प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि: 26 से 28 फरवरी 2026 4. प्रवेश परीक्षा की तिथि: 08 मार्च 2026 (रविवार) 5. परीक्षा परिणाम की घोषणा: 18 मार्च 2026 6. काउंसलिंग एवं ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया: 20 मार्च से 29 मार्च 2026 के मध्य 7. नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ: 01 अप्रैल 2026 से


https://ift.tt/EmbIikO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *