DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में आज फिर बारिश के आसार:कोहरे के कारण प्रभावित हुआ जनजीवन, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पहुंचा

मेरठ में शनिवार रात में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से मौसम में लगातार बदलाव जारी है। रविवार को जहां मौसम बिल्कुल साफ रहा और धूप निकली तो वही सोमवार सुबह आसमान में कोहरे की मोटी चादर देखी गई। हालांकि बारिश के बाद निकली धूप से शहर वासियों को ठंड में कुछ राहत मिली लेकिन शाम के समय फिर से ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया। तापमान बढ़ा AQI घटा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 16.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान 2.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश और हवा चलने के चलते शहर की हवा भी साफ हुई है। एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई और औसत एक्यूआई 128 रहा। गंगानगर में 103, जयभीम नगर में 130, पल्लवपुरम में 151, बेगमपुल में 129 और दिल्ली रोड पर 141 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो पहले के मुकाबले राहत भरा है। किसानों को हुआ फायदा
बारिश से जहां किसानों को फसलों के लिए फायदा हुआ है, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार सोमवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही तापमान में और वृद्धि की संभावना है।


https://ift.tt/UxPzTg3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *