सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित को फेसबुक पर फर्जी ट्रेडिंग ऐप दिखाई दिया। उसने उसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद उसे वाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ लिया गया और उसे अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया गया। पीड़ित ने ठगी के मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज की है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की निर्भयपुरम कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार कौशिक ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर SCSLPMA नाम का एक ऐप दिखाई दिया। ऑनलाइन ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने के लालच में उन्होंने उक्त ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया। ऐप डाउनलोड करने के बाद ठगों ने पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया, जहां लगातार अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया जाता रहा। भरोसे में आकर पीड़ित ने अपने HDFC बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में पैसे ट्रांसफर किए। आरोप है कि ठगों ने पीड़ित के खाते से कुल 15,42,560 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। बाद में जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो संपर्क बंद हो गया और ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/yuRwJt1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply